Share Market Today : दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने उड़ाया गर्दा, निफ्टी-सेंसेक्स दोनों दौड़े
Share Market Today : दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने उड़ाया गर्दा, निफ्टी-सेंसेक्स दोनों दौड़े
भारतीय शेयर बाजार में 2022 का दूसरा ट्रेडिंग दिन भी जानदार रहा. मंगलवार को सेसेंक्स (BSE Sensex) 672.71 अंक यानी 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 59855.93 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी (Nifty 50) 179.60 अंक यानी 1.02 फीसदी चढ़कर 17805.30 के स्तर पर बंद हुआ है. इसी तरह निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 1.15 फीसदी की वृद्धि के साथ 36840.20 अंकों पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में 418.30 अंकों की उछाल दर्ज की गई.
मंगलवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स में NTPC, ONGC, SBI, Power Grid और Titan Company शामिल रहे तो टॉप लूजर्स में Tata Motors, Coal India, Sun Pharma, Tata Consumer Products और Shree Cements रहे.
आज के कारोबार में मेटल और फार्मा शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. पावर, बैंक, ऑयल एंड गैस सेक्टर लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, मिडकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.39 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ.
Post a Comment