महज 1 हफ्ते में पैसा डबल कर देने वाला पैनी स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?
महज 1 हफ्ते में पैसा डबल कर देने वाला पैनी स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?
Multibagger Penny Stock: स्टॉक मार्केट की दुनिया में हर दिन कोई न कोई स्टॉक कुछ खास कर रहा होता है. खासकर ऐसे शेयर जो फंडामेंटली काफी मजबूत हैं, लेकिन किन्हीं वजहों से नीचले स्तर पर हैं. एक ऐसा ही पेनी स्टॉक है AK Spintex. एके स्पिनटेक्स नाम का ये शेयर टेक्सटाइल इंडस्ट्री का स्टॉक है और इसने इसी सप्ताह केवल 5 ट्रेडिंग सेशन्स में ही 100 प्रतिशत से रिटर्न दे दिया है.
पिछले सप्ताह अर्थात 30 दिसंबर 2021 को AK Spintex की क्लोजिंग 24.50 रुपये हुई थी. आज 7 जनवरी 2022 है और ये स्टॉक 52.35 पैसे पर अप्पर सर्किट (Upper Circuit) लॉक कर चुका है. महज सात दिनों में 114% का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger return) दे दिया है. मतलब यदि किसी ने एक सप्ताह पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो अब तक 2 लाख रुपये से ज्यादा हो चुके होते.
AK Spintex की प्राइस हिस्टरी
BSE सेंसेक्स में ट्रेड होने वाले इस स्टॉक ने 10 जुलाई 2017 में 84.35 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था. उसके बाद से ये AK Spintex Share लगातार गिरता चला गया. 30 अप्रैल 2020 को इसने 10 रुपये का निम्नतम स्तर छुआ. इसके बाद से ही ये स्टॉक 10 रुपये निम्नतम और 30 रुपये उच्चतम स्तर के बीच ही घूम रहा था. 30 दिसंबर 2021 को इस स्टॉक ने 24.50 रुपये पर क्लोजिंग दी.
31 दिसंबर 2021 को, मतलब साल के अंतिम दिन एके स्पिनटेक्स शेयर की ओपनिंग 24 रुपये पर हुई, लेकिन दिनभर की ट्रेडिंग के बाद 28.25 रुपये पर शानदार क्लोजिंग दी. नया साल 2022 तो मानो इस शेयर के लिए पंख लेकर आया. फिलहाल, 7 जनवरी 2022 को ये शेयर 52.35 पैसे पर है.
निवेश पर कितना रिटर्न?
इस स्टॉक में केवल 7 दिनों के अंदर ही 114% का शानदार रिटर्न दिया है. इसके हिसाब से यदि किसी ने 1 सप्ताह पहले ₹1,00,000 का निवेश किया होता तो अब तक उसका कुल रिटर्न ₹1,14,000 होता. 1,14,000 रुपये का रिटर्न और ₹1,00,000 निवेश, मतलब ₹2,14,000 हो चुके होते.
इसी तरह यदि किसी ने अप्रैल 2020 में लगभग ₹10 की कीमत पर इसमें निवेश किया होता तो आज के रिटर्न के हिसाब से 424% का मुनाफा हो रहा होता. इसका मतलब यह हुआ कि ₹1,00,000 अब तक ₹5,24,000 बन चुके होते.
Post a Comment