ग्रीन कैंडल के साथ सप्ताह का अंत, कल की गिरावट नहीं हो पाई रिकवर
ग्रीन कैंडल के साथ सप्ताह का अंत, कल की गिरावट नहीं हो पाई रिकवर
hare Market Today : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022, को भारतीय शेयर बाजार ने कल की गिरावट के असर को नकारते हुए एक बार फिर बढ़त के साथ सप्ताह का अंत किया. हालांकि कल, गुरुवार, की गिरावट को पूरी तरह बाजार रिकवर नहीं कर पाया.
निफ़्टी 50 ने 0.38% यानी 66.80 अंकों के उछाल 17812.70 पर क्लोजिंग दी. बीएसई सेंसेक्स 0.24% अथवा 142.81 अंकों की वृद्धि हुई और क्लोजिंग 59744.65 पर हुई. निफ़्टी का ही बैंक (Nifty Bank) इंडेक्स 0.66% अथवा 249.30 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 37739.60 पर बंद हुआ.
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्म़ॉलकैप शेयरो में भी आज बढ़त देखने को मिली. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 25,468.35 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 30,022.29 के स्तर पर बंद हुआ.
निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर
शुक्रवार को निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स (Top Gainers of 7 Jan 2022) में रहने वाले स्टॉक्स में ग्रासिम (Grasim Inds.), ओएनजीसी (ONGC), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ (Hindalco Indus.), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) और श्री सीमेंट (Shree Cement) रहे.
अगर हम बात करें टॉप लूजर्स (Top Losers of 7 Jan 2022) की तो इस लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahi. & Mahi), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Ltd.), बजार फिनांस (Bajaj Finance), एल एंड टी (L&T) और एचडीएफसी (HDFC) शामिल रहे.
Post a Comment