LIC के IPO को हिट करने की पूरी तैयारी, विदेशी निवेश को आसान बनाने के लिए बदली जाएगी पॉलिसी!
LIC के IPO को हिट करने की पूरी तैयारी, विदेशी निवेश को आसान बनाने के लिए बदली जाएगी पॉलिसी!
LIC IPO: सरकार चाहती है कि एलआईसी का आईपीओ सुपरहिट हो. इसके लिए कहीं से भी कोई कोर-कसर बाकी न रहे. यही वजह है कि सरकार FDI से जुड़े नियमों संशोधन करने के बारे में सोच रही है. लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की विनिवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कॉमर्स एंड और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, FDI पॉलिसी में बदलाव करने की तैयारी कर रही है. एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने गुरुवार 6 जनवरी को यह जानकारी दी.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सेक्रेटरी अनुराग जैन ने कहा कि इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ी मौजूदा FDI पॉलिसी LIC की विनिवेश प्रक्रिया को आसान नहीं बनाएगी. इसलिए इसमें संशोधन की जरुरत है.
LIC विनिवेश के लिए इसे बदलना जरूरी
अनुराग जैन ने कहा, “हम FDI पॉलिसी को और आसान बनाने पर काम कर रहे हैं. इस बदलाव की तुरंत जरुरत है क्योंकि हमें LIC का विनिवेश करना है. इसी को ध्यान में रखते हुए संशोधित FDI पॉलिसी ला रहे हैं, जो एलआईसी की विनिवेश प्रक्रिया को आसान बनाएगी.” उन्होंने बताया कि इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेस (DFS) और डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के साथ चर्चा की जा रही है.
जैन ने कहा, “हमारे स्तर पर अभी तक दो दौर की चर्चा हो चुकी है और तीनों विभागों में इसको लेकर सहमति है. हम FDI पॉलिसी में जरुरी बदलावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में हैं और इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजेंगे.”
LIC पर लागू नहीं होता 75% का नियम
बता दें कि मौजूदा FDI पॉलिसी के मुताबिक, इश्योरेंस सेक्टर में ऑटोमेटिक रूट से 74 फीसदी तक विदेशी निवेश की अनुमति है. हालांकि, यह नियम एलआईसी पर लागू नहीं होते हैं क्योंकि इसकी स्थापना संसद में एक एक्ट पास करके की गई थी. यूनियन कैबिनेट ने पिछले साल जुलाई में LIC के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लाने की मंजूरी दी थी. LIC के आईपीओ को 31 मार्च 2022 से पहले लाने की योजना है.
चाहिए LIC का IPO तो तुरंत कर लें ये दो काम
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India) का आईपीओ (LIC IPO) आने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. समझा जा रहा है कि मार्च के आसपास एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) आ जाएगा. यदि आप चाहते हैं कि आपको LIC का IPO मिले तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका पैन नंबर आपकी LIC पॉलिसी के साथ लिंक (LIC IPO PAN link) है. इसके अवाला आपका डीमैट अकाउंट भी होना चाहिए. कहा जा रहा है कि LIC के IPO का 10 प्रतिशत उनके लिए आरक्षित होगा, जो कंपनी के पॉलिसी होल्डर हैं.
Post a Comment