Elon Musk को भारत में लगा जोर का झटका, 5,000 भारतीयों को देना होगा रिफंड
Elon Musk को भारत में लगा जोर का झटका, 5,000 भारतीयों को देना होगा रिफंड
Elon Musk को भारत में जोर का झटका जोर से ही लगा है. एलन मस्क की कंपनी Starlink satellite को उन 5000 भारतीयों को रिफंड देना होगा जिन्होंने कंपनी की इंटरनेट डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर दिया था. भारत सरकार ने ऐसा करने के लिए कंपनी को आदेश दिया है. कंपनी को भारत में अभी सेवायें शुरू करने के लिए लाइसेंस नहीं मिला है.
Starlink satellite internet venture एलन मस्क की कंपनी SpaceX aerospace का ही भाग है. Starlink विश्वभर में लो लेटेन्सी ब्रॉडबैंड इंडरनेट सर्विस प्रोवाइड कराने के लिए छोटे सैटेलाइट लॉन्च कर रही है. इसका फोकस खासकर दुर्गम इलाकों पर है, जहां पारंपरिक इंटरनेट की पहुंच बहुत मुश्किल है.
कंपनी ने उपभोक्ताओं को भेजा ई-मेल
न्यूज एजेंसी रायटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलिंक Starlink ने भारत सरकार के आदेश से कंपनी की डिवायस प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स को ई-मेल के जरिये सूचना देनी शुरू कर दी है. रायटर ने ऐसे ही एक उपभोक्ता को भेजी गई ई-मेल देखने का दावा किया है. भारत में 5000 लोगों ने स्टारलिंक की डिवायस के लिए इसके लॉंच होने से पहले ही ऑर्डर दिया था. उपभोक्ताओं को भेजे ई-मेल में कंपनी ने कहा है कि कस्टमर्स के पास रिफंड का ऑप्शन हमेशा मौजूद था. वे किसी भी समय रिफंड ले सकते हैं.
कंपनी को नहीं मिला है लाइसेंस
स्टारलिंक भारत में अभी कॉमर्शियल लाइसेंस लेने के लिए संघर्ष कर रही है और सरकार ने अभी उसे लाइसेंस प्रदान नहीं किया है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को भारत सरकार ने कंपनी को आदेश दिया लाइसेंस मिलने तक वह उन सभी लोगों को पैसे वापस कर दे जिन्होंने डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर दिया और पैसे जमा कराए.
Post a Comment