Multibagger IPO : पारस ही साबित हुआ ये आईपीओ, निवेशकों के पैसे को बना दिया 'सोना
Multibagger IPO : पारस ही साबित हुआ ये आईपीओ, निवेशकों के पैसे को बना दिया 'सोना
Paras Defence शेयर की प्राइस हिस्ट्री : पारस डिफेंस के शेयरों ने एनएसई पर ₹469 प्रति शेयर और बीएसई पर ₹475 प्रति शेयर की शुरुआत की थी. इसके इश्यू प्राइस ₹165 से ₹175 रुपये था. ओपनिंग के बाद भी स्टॉक ने अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा और 22 अक्टूबर 2021 को ₹1,258.20 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा. इसकी बदौलत लिस्टिंग के एक महीने के भीतर यह मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा था.
हालांकि, अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, ये स्टॉक काफी नीचे आया. 31 दिसंबर 2021 को इसने ₹743 के स्तर पर क्लोजिंग दी. यदि कोई शेयरधारक आवंटन के बाद से अब तक स्टॉक में बना हुआ है तो भी उसे अब तक 325 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है.
लिस्टिंग के बाद में खरीदने वाले भी मुनाफे में
बड़ी संख्या में निवेशकों ने, जो आवंटन के दौरान पारस डिफेंस के शेयर पाने से चूक गए, लिस्टिंग के बाद डिफेंस स्टॉक खरीदा. यदि किसी निवेशक ने पारस डिफेंस स्टॉक को लिस्टिंग की तारीख के करीब मूल्य पर खरीदा था, यानी ₹492.45 प्रति शेयर पर, तो 1 लाख रुपये का निवेश इस समय ₹1.50 लाख हो गया होता.
आवंटियों के निवेश पर जबरदस्त रिटर्न
Paras Defence के IPO के एक लॉट में 85 शेयर थे. यदि किसी निवेशक को एक लॉट भी मिला है तो उसने 14,875 रुपये निवेश किए. (ऊपरी बैंड 175 रुपये के हिसाब से). यदि अभी भी निवेशक के पास 85 शेयर हैं तो उसका लगभग 15 हजार का निवेश अब 60 हजार रुपये से ज्यादा हो चुका है.
Post a Comment