Rakesh Jhunjhunwala के Portfolio का ये शेयर सिर्फ 3 महीनों में करवा सकता है अच्छा-खासा मुनाफा!

 

Rakesh Jhunjhunwala के Portfolio का ये शेयर सिर्फ 3 महीनों में करवा सकता है अच्छा-खासा मुनाफा!


Rakesh Jhunjhunwala portfolio: शेयर बाजार में कंपनियों ने अपने रिजल्ट दिखाने शुरू हो गए हैं. रिजल्ट देखकर कई लोग निवेश करने के बारे में सोचते रहते हैं. क्योंकि कंपनी के रिजल्ट ही यह तय करते हैं कि कंपनी भविष्य में कैसा परफॉर्म करने वाली है.जो लोग शेयर बाजार में अच्छे शेयर्स की तलाश कर रहे हैं उन्हें राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर भी नजर डाल लेनी चाहिए. एक्सपोर्ट की नजर में राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का एक शेयर ऐसा है जो कुछ ही दिनों में 40% तक का रिटर्न दे सकता है.

इस स्टॉक का नाम है स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India Limited) अथवा SAIL. एक्सपर्ट का मानना है कि अगले 3 महीनों में यह स्टॉक 144 रुपये तक पहुंच सकता है. फिलहाल यह ₹111 के आसपास ट्रेड कर रहा है.


टेक्निकल्स के हिसाब से बेहतरीन

इस स्टॉक के बारे में बात करते हुए चॉइस ब्रोक्रिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगाड़िया का कहना है कि वीकली चार्ट पर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का ये शेयर बुलिश फ्लैग पैटर्न बना रहा है. बुलिश फ्लैग पैटर्न एक तरह का कंटिन्यूएशन पैटर्न होता है और इसमें प्राइस और ऊपर जाने की संभावना होती है.

यही नहीं, यह स्टॉप 50 हफ्तों की सिंपल मूविंग एवरेज और इचिमोकू क्लाउड के ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह सभी सिग्नल शेयर की स्ट्रेंथ को दर्शाते हैं. यदि डेली चार्ट (Daily Chart) की बात करें तो यह स्टॉक एक चैनल में ट्रेड कर रहा है और मिडिल बोलिंजर बैंड की सपोर्ट ले रहा है. इसका मतलब भी यही है कि आने वाले कुछ दिनों में यह शेयर यहां से ऊपर जा सकता है.चॉइस ब्रोकिंग एक्सपर्ट ने आगे बताया कि SAIL को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के निवेशक अपने पोर्टफोलियो में रख सकते हैं.

गिरे तो खरीदते जाएं

जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “निफ्टी मेटल इंडेक्स ने हाल ही में एक ब्रेकआउट दिया है और इससे निकट भविष्य में SAIL के शेयर की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है. खुदरा निवेशकों को मेरा सुझाव है कि SAIL के शेयरों को मौजूदा बाजार मूल्य पर निकट अवधि के लिए खरीदें. ₹130 और ₹144 का लक्ष्य रखें और 97 रुपये पर इसका स्टॉपलॉस रखें.” जीसीएल सिक्योरिटीज के रवि सिंघल ने कहा कि पीएसयू मेटल स्टॉक में मौजूदा स्तर से किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए और जब तक यह 102 रुपये प्रति शेयर के स्तर से ऊपर न हो जाए, तब तक स्टॉक को खरीदते रहना चाहिए.

SAIL के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी में 7.25 करोड़ शेयर या 1.76 प्रतिशत हिस्सेदारी है.


No comments

IF YOU HAVE ANY DOUBTS ,PLEASE LET ME KNOW